Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsKidnapping of Minor Student in Chandwa Quick Rescue by Police
चंदवा से गायब छात्र बरकाकाना से सकुशल  बरामद

चंदवा से गायब छात्र बरकाकाना से सकुशल बरामद

संक्षेप:

चंदवा से एक नाबालिग छात्र का अपहरण हुआ था, जिसे पुलिस और आरपीएफ की तत्परता से बरकाकाना से सुरक्षित बरामद किया गया। छात्र ने बताया कि उसे लातेहार जाने के लिए ओमनी वैन में बैठाया गया था। बेहोश होने के...

Oct 09, 2025 03:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

चंदवा प्रतिनिधि। इंदिरा गांधी चौक से सोमवार की सुबह कक्षा आठ के एक नाबालिग छात्र के अपहरण का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस और आरपीएफ की तत्परता से छात्र को बरकाकाना से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चे के पिता सुनील उरांव, गेरेंजा (बालूमाथ) ने बताया कि मेरा पुत्र सीएम एसओई विद्यालय, लातेहार में कक्षा आठ में पढ़ता है। सोमवार को वह लातेहार जाने के लिए बस से चंदवा पहुंचा था और इंदिरा गांधी चौक पर दूसरी बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक ओमनी वैन आकर रुकी, जिसमें बैठे लोगों ने उसे लातेहार चलने का झांसा देकर गाड़ी में बैठा लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उक्त ओमनी वैन में पहले से दो बच्चे बैठे थे। कुछ देर बाद छात्र बेहोश हो गया। शाम के समय वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जब बच्चे को होश आया। उसने देखा कि ड्राइवर स्टेयरिंग में फंसा है। वह किसी तरह बाहर निकलकर भागा और पास से गुजर रही ट्रेन में सवार होकर बरकाकाना पहुंच गया। वहां आरपीएफ ने बच्चे से पूछताछ की तथा सुरक्षित बाल कल्याण केंद्र को सौंप दिया।