Kanti Waterfall A Hidden Gem in Latehar Attracting Tourists पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है चंदवा का कांति झरना , Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsKanti Waterfall A Hidden Gem in Latehar Attracting Tourists

पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है चंदवा का कांति झरना

लातेहार जिले में कांति झरना एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बन गया है। यह झरना 200 फीट ऊँचा है और यहाँ लोग प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने आ रहे हैं। झरने के आसपास की फिसलन को देखते हुए स्थानीय लोग पर्यटकों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSun, 29 Dec 2024 11:56 PM
share Share
Follow Us on
पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है चंदवा का कांति झरना

लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार जिला अंतर्गत कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। लेकिन लातेहार और लोहरदगा के सीमा पर घनी पहाड़ियों के बीच स्थित कांति झरना बर्बश सैलानियों और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यह झरना लातेहार से लगभग 47 किमी और रांची से 66 किमी की दूरी पर रांची-मेदिनीनगर सड़क से सात किलोमीटर की दूरी पर सेन्हा ग्राम में मौजूद है। साल के अंतिम दिनों और नए साल की तैयारी में स्थानीय समेत अन्य जिले के लोग प्रतिदिन पर्यटन स्थलों की ओर रुक कर रहे हैं। चंदवा प्रखंड के अमझरिया घाटी से रांची रोड पर थोड़ा आगे बढ़ने पर से उत्तर की ओर मुख्य सड़क से सात किमी दूर कांति झरना प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण होने के कारण लोग प्रतिदिन यहां पहुंच पिकनीक का आनंद उठा रहे है। झरने और आसपास के इलाके को प्रकृति ने अपनी अमूल्य निधियों से सजाया और संवारा है। यहां चारों ओर प्रकृति के मनोरम दृश्य बिखरे पड़े हैं। इस जल प्रपात की ऊंचाई 200 फीट से भी अधिक है। लोग यहां प्राकृतिक सुंदरता को निहारने आते हैं। पिकनिक स्पॉट के लिए यह जगह खूबसूरत होने के कारण नए वर्ष में चंदवा, पलामू,कुडू, लोहरदगा, रांची, चंदवा, लातेहार, बालूमाथ, चान्हो, सहित अन्य स्थानों के सैलानी इस प्राकृतिक सुंदरता को निहारने आते हैं।

सुंदरता का अनुभव कराता हैं कांति झरना

सुंदरता का अनुभव करने के लिए काफी संख्या में पर्यटक इस जगह पर आते हैं। झरने से गिरता पानी को देखने के लिये लगभग पांच सौ फीट पहाड़ के नीचे सावधानी से उतर कर जाते हैं और प्रकृति की सुंदरता को देखकर रोमांचित होते हैं। यहां चारों तरफ फिसलन होने के कारण सैलानियों की संख्या बढ़ने पर स्थानीय लोग सक्रिय होकर लोगों को फिसलन की जानकारी देकर लगातार सचेत करते रहते हैं।

पर्यटन विभाग नहीं कर रहा पहल

स्थानीय निवासी रवि कुमार,रजेश उरांव ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा कांति झरना को विकसित करने के लिए पहल नहीं किया जाने के कारण यह अपनी पुरानी अवस्था में ही स्थित है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए पुख्ता इंतजाम की भी इस झरने के आसपास घोर कमी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।