लातेहार में कबड्डी के विकास पर मंथन, खेल अधिकारियों का भव्य स्वागत
लातेहार में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख कबड्डी हस्तियां आईं। वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों से मिलकर जिले में कबड्डी के विकास पर चर्चा हुई। अतिथियों ने लातेहार में खिलाड़ियों की उत्साही प्रतिभा को देखकर भविष्य में सफलता की उम्मीद जताई।

लातेहार, प्रतिनिधि। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को कबड्डी जगत की कई प्रमुख हस्तियां लातेहार पहुंचीं। लातेहार जिला वॉलीबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, सचिव प्रवीण मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष नीरज कुमार ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। रांची से गढ़वा में आयोजित कबड्डी चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में शामिल होने जा रहे प्रतिनिधिमंडल में ए.यू.सी. रेड्डी (जनरल सेक्रेटरी, एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया), डॉ. राजेश गुप्ता, संजय कुमार झा, प्रो. अरुण सिंह, कबड्डी कोच उमेश दास एवं हरीश कुमार शामिल थे। लातेहार प्रवास के दौरान खेल अधिकारियों ने जिला वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कबड्डी के विकास, ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर देने तथा खेल आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर चर्चा की।
अतिथियों ने स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि लातेहार में खिलाड़ियों के प्रति उत्साह और खेल संस्कृति को देखकर विश्वास है कि यहां के खिलाड़ी भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


