ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लातेहारजेवीएम छोड़ थामा भाजपा का हाथ

जेवीएम छोड़ थामा भाजपा का हाथ

झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश सिंह जिले के प्रभारी मंत्री सरयू राय और मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह के समक्ष अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। लातेहार के...

जेवीएम छोड़ थामा भाजपा का हाथ
हिन्दुस्तान टीम,लातेहारWed, 20 Sep 2017 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश सिंह जिले के प्रभारी मंत्री सरयू राय और मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह के समक्ष अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। लातेहार के परिसदन में उमेश और उनके समर्थकों को जिला अध्यक्ष अमित लाल ने पार्टी में शामिल कराया। मंत्री ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री श्री राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा नेता है। झाविमो छोड़ने वालो में उमेश के अलावा विरेंद्र पासवान, किशोर प्रसाद, लव कुश सिंह,जगदीश यादव,नवल किशोर सिंह,मुकेश प्रसाद,नितिन कुमार,मनीष कुमार सिंह,अरबिंद सिंह हैं। उमेश सिंह ने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र जिन्दा है। कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिया जाता है। मोदी और रघुवर दास के कार्योें से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हुए है। मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष राजधानी यादव, जयवर्धन सिंह, लव सिंह, जिप अध्यक्ष सुनीता कुमारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।ज्ञात हो कि जेवीएम में अंदरूनी कलह खुलकर दिखने लगा है।कुछ दिन पूर्व लातेहार के प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया था।उमेश सिंह भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक प्रकाश राम के गृह क्षेत्र बारियातु में जेवीएम कमजोर होता दिख रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें