जेएमएम प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी पूजा कुमारी से की मुलाकात, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा
महुआडांड़ प्रखंड कमिटी के जेएमएम प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित डीएसपी पूजा कुमारी से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने नशा मुक्ति अभियान और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाने की मांग की। डीएसपी ने सहयोग का आश्वासन दिया।

महुआडांड़ प्रतिनिधि। जेएमएम महुआडांड़ प्रखंड कमिटी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीएसपी कार्यालय पहुंचकर नवपदस्थापित डीएसपी पूजा कुमारी से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में जेएमएम जिला संगठन सचिव परवेज आलम, युवा जिला सचिव परवेज आलम, महिला मोर्चा जिला सचिव इग्नेशिया केरकेट्टा, छात्र मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुजूर, प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की, प्रखंड सचिव याहिया अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष अमरदीप टोप्पो, दयावंती तिर्की एवं समाजसेवी जावेद शौकत शामिल थे। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चलाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में पुलिस प्रशासन से सहयोग की मांग की।
डीएसपी पूजा कुमारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य करेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


