अंचल कार्यालय की झारनेट सेवा बाधित, कार्य प्रभावित
बरवाडीह अंचल कार्यालय की झारनेट सेवा करीब तीन महीने से बाधित है,लेकिन उसे दुरुस्त करने की ठोस पहल नही की जा रही है। झारनेट नही चलने से जमीन सम्बन्धित
बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह अंचल कार्यालय की झारनेट सेवा करीब तीन महीने से बाधित है। इसे दुरुस्त करने की ठोस पहल नहीं की जा रही है। झारनेट नहीं चलने से जमीन संबंधित कार्य बाधित हो गए हैं। इससे रैयतों को काफी परेशानी हो रही है। पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष मो नसीम अंसारी ने बताया कि झारनेट सेवा बाधित रहने से किसी प्रकार का कार्य अंचल कार्यालय में नहीं हो रहा है। जरूरी कुछ कार्य कराने के लिए कर्मियों को लातेहार जाना पड़ रहा है। महीनों से झारनेट सेवा काम नहीं कर रहा है, लेकिन उसे ठीक कराने में जल्दबाजी नहीं दिखाई जा रही है। इधर, सीओ मनोज कुमार ने बताया कि झारनेट के यूपीएस खराब है, इस कारण लगभग तीन महीने से झारनेट काम नहीं कर रहा है। विभागीय अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। विभागीय स्तर पर झारनेट को ठीक करने का प्रयास चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।