एसआईआर को लेकर झामुमो का जिला स्तरीय बैठक आयोजित
लातेहार में झामुमो की बैठक में पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने एसआईआर पर चर्चा की। बैठक में बूथ लेवल एजेंट और दस सदस्यीय समिति के गठन की योजना बनाई गई। बैद्यनाथ राम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं। सभी प्रखंडों ने अपनी समिति की सूची प्रस्तुत की।

लातेहार,प्रतिनिधि। झामुमो के द्वारा सोमवार को पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम के जलता स्थित फार्म हाउस प्रांगण में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य
बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) एवं दस सदस्यीय समिति के गठन की चर्चा की गई। बैठक में लातेहार जिले के सभी प्रखंडों से चयनित बूथ लेवल एजेंट एवं दस सदस्यीय समिति की सूची जमा की गई। झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि राज्य में एसआईआर होनी है। इसलिए बूथ लेवल एजेंट की सक्रिय भूमिका जरूरी है।
केंद्र सरकार पर आरोप
उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर के नाम से वैध वोटरों का नाम काट कर हटा दिया जा रहा है। उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर में वहां के वोटरों के नाम काट कर हटाए जाने के कारण बिहार और बंगाल में बीजेपी की जीत हुई है। बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों के पंचायत स्तर पर गठित बूथ लेवल एजेंट और दस सदस्यीय समिति की सूची प्रस्तुत की। मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, शमशुल होदा, बिलासी टोपनो, रिंकू कच्छप, जिला एवं केंद्रीय समिति के पदाधिकारी, प्रखंड कमिटी सदस्य, महिला मोर्चा की पदाधिकारी तथा झामुमो के कई कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


