इंटर कला संकाय के भूगोल विषय की परीक्षा में 10 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

Feb 10, 2026 05:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

झारखंड अधिविध परिषद द्वारा आयोजित इंटर कला संकाय की परीक्षा चंदवा प्रखंड में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। भूगोलशास्त्र की परीक्षा में 1001 में से 991 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा का संचालन पूरी मुस्तैदी से किया गया।

इंटर कला संकाय के भूगोल विषय की परीक्षा में 10 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

चंदवा, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविध परिषद द्वारा आयोजित इंटर कला संकाय की परीक्षा चंदवा प्रखंड में मंगलवार को शांति एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। दूसरी पाली में हुए इंटर कला संकाय की भूगोलशास्त्र विषय की परीक्षा में कुल 1001 में 991 परीक्षार्थी उपस्थित जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। जिसमें ख्रीस्त राजा विद्यालय में 363 में चार अनुपस्थित, बालिका उच्च विद्यालय में 143 में तीन अनुपस्थिति, बालक मध्य विद्यालय में 149 में एक अनुपस्थित रहे। वहीं प्लस टू हाई स्कूल में 363 में चार परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इधर परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद एवं अंचल अधिकारी सह दंडाधिकारी सुमित झा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

परीक्षा के सफल संचालन में केंद्र अधीक्षक, वीक्षक एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैदी के साथ लगे हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।