Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsJharkhand Daily Labor Union Meeting Plans Foundation Day Celebrations and Membership Drive
11 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा मजदूर यूनियन का स्थापना दिवस

11 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा मजदूर यूनियन का स्थापना दिवस

संक्षेप:

झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। 11 जनवरी को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। यह श्रमिक एकता का प्रतीक होगा और जिले की राजनीति पर भी प्रभाव डालेगा। सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा ताकि अधिक दैनिक मजदूर यूनियन से जुड़ सकें।

Dec 12, 2025 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

चंदवा, प्रतिनिधि। झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। अध्यक्षता यूनियन के वरिष्ठ नेता जीतवाहन मुंडा ने की। बैठक में यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद साहू ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 11 जनवरी को यूनियन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अवसर न सिर्फ श्रमिक एकता का प्रतीक होगा बल्कि जिले की राजनीति की दशा और दिशा निर्धारित करने का भी काम करेगा। स्थापना दिवस समारोह में जिले भर के मजदूर, सदस्य और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। श्री साहू ने यह भी घोषणा किया कि जनवरी और फरवरी माह में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दैनिक मजदूर यूनियन से जुड़कर अपने अधिकारों और समस्याओं को मजबूती के साथ उठा सकें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक में संगठन विस्तार, श्रमिक हितों की सुरक्षा और भविष्य की रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गईं और सभी सदस्यों ने एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। मौके पर ओमप्रकाश साहु, माखन चौरसिया, अनिल कुमार, मछिंदर लोहरा, बाबूलाल गंझु, मनकू गंझु, गोविंद गंझु, प्रमोद टोप्पो, रँथु गंझु, रवींद्र भोगता, अंजय कुमार, रामकिशोर भगत, सनोज लोहरा, अह्लाद यादव, सुरेश वासपती, प्रमोद गंझु समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।