जमील खान के नाम हुई चंदवा बस पड़ाव की बंदोबस्ती

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

चंदवा प्रखंड मुख्यालय स्थित चंदवा बस पड़ाव की बंदोबस्ती वर्ष 2026-27 के लिए जमील खान के नाम से की गई है। यह बंदोबस्ती खुली डाक प्रक्रिया के तहत संपन्न

जमील खान के नाम हुई चंदवा बस पड़ाव की बंदोबस्ती

चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित चंदवा बस पड़ाव की बंदोबस्ती वर्ष 2026-27 के लिए जमील खान के नाम से की गई है। यह बंदोबस्ती खुली डाक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई, जिसमें जमील खान के अलावा मोहम्मद शीश आलम एवं आरिफ अख्तर ने भी भाग लिया। मिली जानकारी के अनुसार, डाक प्रक्रिया के दौरान जमील खान ने सबसे अधिक 28,19,625 रुपये की बोली लगाई। अन्य प्रतिभागियों द्वारा इससे अधिक बोली नहीं लगाए जाने के कारण नियमानुसार बस पड़ाव की बंदोबस्ती उनके नाम कर दी गई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमील खान ने 10 लाख रुपये की राशि कार्यालय में जमा कर दी है, जबकि शेष राशि निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन की ओर से उन्हें बस पड़ाव के संचालन के दौरान सभी निर्धारित नियमों एवं मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही राजस्व वसूली की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है। जमील खान ने प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया है। इस बंदोबस्ती से बस पड़ाव के संचालन में सुव्यवस्था आने और राजस्व संग्रह में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।