Latehar News: मौनाडीह विद्यालय में फर्जी उपस्थिति का आरोप, शिक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनाडीह में छात्र नामांकन और उपस्थिति को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रजिस्टर में उपस्थिति दिखाने के बावजूद विद्यालय में बच्चे नहीं आ रहे हैं। शिक्षा की खामी के कारण बच्चे दूर के विद्यालयों में पढ़ रहे हैं।

Latehar News: मौनाडीह विद्यालय में फर्जी उपस्थिति का आरोप, शिक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं पर उठे सवाल

Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनाडीह में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के संचालन को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक 25 विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज है। रजिस्टर में उनकी नियमित उपस्थिति भी अंकित की जाती है, जबकि लंबे समय से विद्यालय में बच्चे पढ़ने नहीं पहुंच रहे हैं। नारायण सिंह, सतेन्द सिंह, सीतापति नागेशिया,सुनील बंधन भलेरियुस लकड़ा सहित कई अन्य ग्रामीणों का कहना है कि इन्हीं दर्ज उपस्थिति के आधार पर मध्यान्ह भोजन, ड्रेस, पाठ्यपुस्तक, कॉपी समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिखाया जा रहा है। शिकायत की जांच के दौरान विद्यालय का मुख्य द्वार खुला मिला, लेकिन कक्षाओं में एक भी छात्र मौजूद नहीं था। उस समय शिक्षक भी विद्यालय परिसर में नहीं मिले। बाद में लौटने पर शिक्षक ने स्वीकार किया कि उस दिन कोई भी बच्चा विद्यालय नहीं आया था। ग्रामीणों का दावा है कि एक दिन पूर्व भी विद्यालय में कोई छात्र उपस्थित नहीं था, जबकि उपस्थिति पंजी में सभी 25 विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज थी। इस संबंध में शिक्षक ने बताया कि विभाग द्वारा एसएमएस के माध्यम से छात्र संख्या मांगी गई थी, इसलिए 25 विद्यार्थियों की संख्या भेजी गई और उसी आधार पर उपस्थिति दर्ज की गई। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में नियमित पढ़ाई नहीं होने से अभिभावकों का भरोसा उठ गया है। यही कारण है कि मौनाडीह के अधिकांश बच्चे करीब चार किलोमीटर दूर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बांसकरचा एवं अन्य विद्यालयों में पढ़ाई करने जा रहे हैं। बांसकरचा विद्यालय में जांच के दौरान कई बच्चों ने बताया कि वे पहले मौनाडीह विद्यालय में पढ़ते थे, लेकिन वहां पढ़ाई नहीं होने के कारण उनका नामांकन दूसरे विद्यालय में करा दिया गया। वहीं, कुछ विद्यार्थियों का नाम दोनों विद्यालयों के रजिस्टर में दर्ज पाए जाने का भी आरोप है।

क्या कहते हैं डीएसई

इस संबंध में डीएसई ऋषिकेश कुमार ने कहा कि सोमवार को इसकी जांच करवा लिया जाएगा।

फोटो-9- राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनाडीह

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस विद्यालय में अनियमितताओं का मामला सामने आया है?
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनाडीह में अनियमितताओं का मामला सामने आया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।