बरवाडीह : छात्र पिटाई मामले में कार्रवाई का पता नहीं
बरवाडीह के केड निवासी इंटर के नाबालिक छात्र मनदीप यादव की पिटाई मामले में कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं है। छात्र के परिजनों ने जिला बाल संरक्षण विभाग में शिकायत की थी, लेकिन मामला जांच में उलझा हुआ है। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि मामले की विभागीय जांच जारी है।

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के केड निवासी इंटर के नाबालिक छात्र मनदीप यादव की कथित पिटाई मामले में अब तक कार्रवाई के बारे में पता नही चल पाया है। वहीं जांच की क्या स्थिति है ,यह भी स्पष्ट नही हो पा रहा है। इस मामले के ठंडे बस्ते में चले जाने की भी बात कही जा रही है। बता दे कि छिपादोहर परीक्षा केंद्र में इंटर के उक्त नाबालिक छात्र की परीक्षा के दौरान एक अधिकारी ने पिटाई कर दी थी। उक्त छात्र के परिजन की ओर से जिला बाल संरक्षण विभाग सहित अन्य अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई थी। लगता है जांच में ही मामला उलझ गया है।
इधर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि उस मामले की विभागीय स्तर पर जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



