
तेवरही विद्यालय पहुंचे बीईईओ और बीपीओ,
प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तेवरही में अनियमितताओं की जांच बीईईओ राजश्री पुरी और बीपीओ निकेत कुमार गुप्ता ने की। विद्यालय के शिक्षक और बच्चों से पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि बच्चों को पहले से सिखाया गया है। रसोईया ने भी बताया कि मध्यान भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार नहीं बनता।
मनिका प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तेवरही में अनियमितता को लेकर हिंदुस्तान अखबार में छपी खबर के बाद बीईईओ राजश्री पुरी और बीपीओ निकेत कुमार गुप्ता ने विद्यालय पहुंचकर जांच की। मौके पर विद्यालय के दोनों शिक्षक उपस्थित पाए गए। जांच टीम ने प्रकाशित खबर के मुख्य बिंदुओं पर बच्चों और रसोईया से विस्तृत पूछताछ की। बच्चों से मध्यान भोजन और पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे जाने पर वे कभी हां तो कभी ना में जवाब दे रहे थे, जिससे स्पष्ट होता है कि बच्चों को बोलने के लिए सिखाया गया है। जबकि यही बच्चे सोमवार को शिक्षक के नहीं रहने के बारे में बात कही थी जिसकी रिकॉर्डिंग भी की गई है।

छात्र-छात्राओं ने वीडीयो रिकार्डिंग में स्पष्ट कहा है कि सर आते हैं और सिर्फ हाजरी बना कर चले जाते हैं ,मैडम थोड़ा बहुत पढ़ाती है। वहीं उपस्थित रसोईया ने साफ़-साफ़ कहा कि विद्यालय में मध्यान भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार नहीं बनता है, जो सामग्री मिलता है उसी से हम खाना बना देते हैं । बीपीओ निकेत कुमार ने बताया कि खबर छपने के बाद जांच करने गए थे। मध्यान भोजन में दाल भात और आलू पत्ता गोभी की सब्जी बनी थी। छपी खबर के आधार पर शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा । बताते चलें कि लातेहार जिले के डीसी द्वारा एक तरफ से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की लक्ष्य निर्धारित घोषणा की जाती है। दूसरी तरफ शिक्षक सिर्फ अपना हाजिरी बनाकर कॉलम पूरी करने में लगे रहते हैं। इससे साफ झलकता है कि विद्यालय में पढ़ाई महज औपचारिकता बनकर रह गई है। उदासीनता और शिक्षकों की लापरवाही का संकेत मिलता है। गौरतलब है कि अखबार में प्रकाशित खबर में शिक्षकों की अनुपस्थिति और बच्चों के मौज-मस्ती में समय बिताने की बात सामने आई थी। मामले में बीईईओ ने कहा कि जांच करने का आदेश जिला से लेटर के द्वारा मिलेगा तो जांच की जायेगी। जांच के दौरान जो पाया जाएगा रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


