घटिया पीसीसी सड़क निर्माण की जांच हुई, कार्रवाई नहीं : उपप्रमुख

Feb 26, 2026 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

बरवाडीह के उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने घटिया पीसीसी सड़क निर्माण की जांच के बाद कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की गई, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं हुई है।

घटिया पीसीसी सड़क निर्माण की जांच हुई, कार्रवाई नहीं : उपप्रमुख

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने बाजार में घटिया पीसीसी सड़क निर्माण की जांच के बाद कार्रवाई नही होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि लघु सिंचाई विभाग से टेंडर से बाजार में खुलेआम घटिया पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया। जबकि विभाग के जेई भी सड़क निर्माण के दौरान मौजूद थे। ग्रामीणों की शिकायत पर घटिया सड़क निर्माण की अधिकारियों के द्वारा जांच भी की गई।जांच के दौरान कई लोगो ने पीसीसी सड़क निर्माण ठीक ढंग से नही कराने की शिकायत भी जांच अधिकारी से की थी, लेकिन मामले में क्या कार्रवाई हुई, अब तक उस बारे में स्पष्ट नही हो सका है।

उन्होने कहा कि लोग यह जानना चाह रहे हैं कि घटिया सड़क निर्माण के खिलाफ आखिर क्या कार्रवाई हुई। जब बाजार में सड़क निर्माण की गुणवत्ता का यह हाल है तो सुदूरवर्ती क्षेत्रों में योजना के निर्माण में कितना गुणवत्ता रहता होगा, यह समझा जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।