महिला दिवस पर खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Mar 09, 2026 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लातेहार में वॉलीबॉल खेल मैदान में खिलाड़ियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रवीण मिश्रा ने कहा कि यह दिन महिलाओं की शक्ति का प्रतीक है और महिला खिलाड़ियों को प्रेरणा देने का अवसर है।

महिला दिवस पर खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

लातेहार, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल खेल मैदान में खिलाड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव सह प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा ने कहा कि यह दिन महिलाओं की अदम्य शक्ति, संकल्प और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ी अपने खेल से समाज की रूढ़ियों को तोड़ते हुए अन्य बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत कर देश और राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।