अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मजदूर यूनियन ने निकाली रैली, महिलाओं के अधिकारों पर दिया जोर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन के बैनर तले सरहुल मैदान चंदवा में महिला सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पार्

चंदवा, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन के बैनर तले सरहुल मैदान चंदवा में महिला सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पार्वती देवी ने की, जबकि संचालन सविता देवी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद साहू ने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं होतीं, बल्कि उन्हें अपनी शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है। महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं का अधिकार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। समाज महिलाओं के बिना अधूरा है, इसलिए उनके सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने सरकार के बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ नारे को धरातल पर उतारने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आज भी कई महिलाएं दहेज प्रथा, शोषण और अत्याचार की शिकार हो रही हैं।
इन कुरीतियों को समाप्त करने के लिए महिलाओं को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। सभा के बाद सरहुल मैदान से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो इंदिरा चौक, मुख्य बाजार, सुभाष चौक और कंचन नगरी होते हुए मजदूर यूनियन कार्यालय श्री रामजतन भवन पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में लक्ष्मी देवी, किरण देवी, मंजू देवी, नैना देवी, सुमति देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में धनेश्वर तुरी, सुरेश बासमती, ओम प्रकाश साहू, अंजय कुमार, गोविंद गंझू, बाबूलाल गंझू, नंदलाल सिंह भोक्ता, किटका गंझू, भूषण रजक, माखन प्रसाद चौरसिया समेत कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


