अविराम कॉलेज में महिला दिवस पर शक्ति पर्व, मिसेज यूनिवर्स डॉ. परिन सोमानी ने छात्राओं को किया प्रेरित

Mar 09, 2026 02:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग हुटाप चंदवा में शनिवार को शक्ति पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम

अविराम कॉलेज में महिला दिवस पर शक्ति पर्व,  मिसेज यूनिवर्स डॉ. परिन सोमानी ने छात्राओं को किया प्रेरित

चंदवा प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अविराम कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी एंड नर्सिंग हुटाप चंदवा में शनिवार को शक्ति पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद् एवं मिसेज यूनिवर्स डॉ. परिन सोमानी रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नारी शक्ति किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होती है। उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण का अर्थ केवल बाहरी उपलब्धियां नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और ज्ञान से खुद को मजबूत बनाना है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा को सबसे बड़ा शस्त्र बताते हुए कहा कि आज की छात्राएं ही कल की लीडर हैं और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर सीखते रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवादात्मक सत्र में डॉ. सोमानी ने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए और उन्हें जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नर्सिंग और फॉर्मेसी की छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कॉलेज के सचिव इंद्रजीत भारती ने डॉ. सोमानी का स्वागत करते हुए कहा कि उनका कॉलेज आगमन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी और यादगार क्षण है। कार्यक्रम में नर्सिंग प्रिंसिपल अनमोल शिल्पी एक्का, फार्मेसी प्रिंसिपल इंचार्ज हम्माद रज़ा समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। अंत में कॉलेज प्रशासन की ओर से डॉ. परिन सोमानी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।फोटो -2- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अविराम कॉलेज में कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व छात्राएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।