महिला दिवस पर आदिम जनजाति महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, अधिकारों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

Mar 09, 2026 01:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

महुआडांड़ के दौना गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आदिम जनजाति महिलाओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। सामाजिक कार्यकर्ता अनुपा टोप्पो ने स्वास्थ्य, शिक्षा और समान अधिकारों के महत्व पर जोर दिया। जागरुकता रैली के माध्यम से महिलाओं ने अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कई महिलाएं शामिल हुईं।

महिला दिवस पर आदिम जनजाति महिलाओं ने दिखाई एकजुटता,  अधिकारों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के दुरूप पंचायत के दौना गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदिम जनजाति महिलाओं ने महिला दिवस मनाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अनुपा टोप्पो के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों आदिम जनजाति महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जागरुकता रैली के साथ हुई, जिसमें महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समान अधिकार और सामाजिक जागरुकता से जुड़े संदेशों के साथ गांव में रैली निकाली तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। रैली के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अनुपा टोप्पो ने आदिम जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने पीटीजी योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और विशेष रूप से आदिवासी समुदायों के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दौना गांव में रहने वाले ब्रिजिया समुदाय के बीच सामाजिक बदलाव की शुरुआत धीरे-धीरे दिखाई दे रही है। बीते गणतंत्र दिवस पर पहली बार ग्राम प्रधान दानियल ब्रिजिया द्वारा ब्रिजिया समाज के बीच तिरंगा फहराया गया, जो इस समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक पहल रही। पिछले कुछ महीनों से अनुपा टोप्पो समुदाय के बीच लगातार काम कर रही हैं, जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। मौके पर सिलबिनिया ब्रिजिया, ज्योति तेलरा, बिबयानी तेलरा, बरशिला ब्रिजिया समेत कई महिलाएं उपस्थित थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।