बंदोबस्ती के बाद जिला परिषद बस पड़ाव की हुई सफाई

Nov 22, 2025 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

चंदवा में इंदिरा गांधी चौक स्थित जिला परिषद बस पड़ाव की सफाई लंबे वर्षों के बाद हुई। जमील खान ने कचरे को साफ कराया, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि, बस पड़ाव में आवश्यक सुविधाएँ, जैसे बैठने की व्यवस्था और शौचालय, अभी भी गायब हैं। लोग शौचालय की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

बंदोबस्ती के बाद जिला परिषद बस पड़ाव की हुई सफाई

चंदवा, प्रतिनिधि। जिला परिषद विभाग को सालाना लाखों रुपए का राजस्व देने वाली चंदवा के इंदिरा गांधी चौक स्थित जिला परिषद बस पड़ाव की साफ-सफाई लंबे वर्षों के बाद हुई। एक दिसंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक बस पड़ाव की बंदोबस्ती अपने नाम करने वाले जमील खान उर्फ बबलू खान द्वारा शनिवार को बस पड़ाव प्रांगण में जमा कचरे के अंबार को साफ कराया। बस पड़ाव में सफाई होने के बाद आसपास के दुकानदारों व यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बस पड़ाव की स्वच्छता व यात्रियों की सुविधाओं में बेहतरी उनका प्रयास होगा। बता दें जिला परिषद विभाग को चंदवा बस पड़ाव से सालाना लाखों रुपए का राजस्व प्राप्त होता है।

इसके बावजूद बस पड़ाव सुविधा विहीन है। यहां ना तो यात्रियों के लिए बैठने का कोई व्यवस्था है और ना ही शौचालय की। लगभग दो वर्ष पूर्व 17 लाख रुपए की लागत से शौचालय का निर्माण भी हुआ था, लेकिन निर्माण के बाद से अब तक ताला लटका है। आमलोगों ने विभाग से बंद पड़े शौचालय को चालू कराने व रख-रखाव को सुनिश्चित करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;