Latehar News: चंदवा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न
Latehar News: चंदवा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ध्वजारोहण के समय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था पर चर्चा हुई। विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं ताकि समारोह भव्य और यादगार हो सके।

Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाने को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड प्रशासन की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता बीडीओ चंदन प्रसाद ने की।
बैठक की मुख्य बातें
बैठक में हाई स्कूल खेल स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की रूपरेखा के साथ-साथ विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण के समय निर्धारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व की भांति ध्वजारोहण की समय-सारणी को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन करने पर भी सहमति बनी। इसके लिए विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास एवं चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया।
जिम्मेदारियों का वितरण
समारोह के सफल एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर विभिन्न लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। अधिकारियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण और यादगार बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। मौके पर सीओ सुमित कुमार झा, प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, आपूर्ति पदाधिकारी मोनू कुमार पंडित, शिक्षा विभाग से धनंजय कुमार, समाजसेवी राजेश चंद्र पांडेय, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद, विधायक प्रतिनिधि आदर्श रविराज, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, बाबर खान, अंकित तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, दोरथिया खलखो, विजय कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।


