विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहायक होंगे स्टेम व ए आई लैब: सांसद

Mar 09, 2026 02:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

चंदवा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सांसद कालीचरण सिंह ने स्टीम एवं एआई लैब का उद्घाटन किया। यह पहल छात्रों को आधुनिक तकनीक और विज्ञान से जोड़ने में मदद करेगी। जिले में चार विद्यालयों में स्टीम लैब और चार में एआई लैब स्थापित की गई हैं, जो छात्रों में नवाचार की भावना को विकसित करेंगी।

विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहायक होंगे स्टेम व ए आई लैब: सांसद

चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चंदवा में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टीम एवं एआई लैब का उद्घाटन सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान लातेहार जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्थापित स्टीम एवं एआई लैब का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व पारंपरिक रीति-रिवाज से अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने बताया कि जिले में चार विद्यालयों में स्टीम लैब स्थापित किया गया है, जिनमें राजकीयकृत 2 उच्च विद्यालय मनिका, राजकीयकृत 2 उच्च विद्यालय बालूमाथ, उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय चंदवा तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चंदवा शामिल हैं।

वहीं एआई लैब राजकीयकृत 2 उच्च विद्यालय लातेहार, राजकीयकृत 2 उच्च विद्यालय चंदवा, उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय गारू तथा राजकीयकृत 2 उच्च विद्यालय बरवाडीह में स्थापित की गई है। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने लैब का विधिवत उद्घाटन करते हुए कहा कि इस लैब की स्थापना से छात्राओं को आधुनिक तकनीक, विज्ञान और नवाचार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दौर तकनीक का है और आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा विज्ञान आधारित शिक्षा का महत्व और बढ़ेगा। ऐसी प्रयोगशालाएं छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करेंगी और उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेंगी। एसी रामा रविदास ने भी इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इन आधुनिक प्रयोगशालाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नई तकनीकों को समझने और प्रयोग के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों में नवाचार की भावना विकसित होगी । कार्यक्रम का संचालन बीपीओ सुबोध चंदेल ने किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, सीओ सुमित झा, के अलावे सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, दीपक निषाद, अमित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, विधायक प्रतिनिधि आदर्श रविराज, संजीव आज़ाद, विनोद गुड्डू, मनोज पाठक समेत कई लोग मौजूद थे। विद्यालय परिवार के द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट की गई। फोटो - 1- चंदवा में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते सांसद व अन्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।