चमरडीहा में पीसीसी सड़क का हुआ शिलान्यास
By Newswrap
हिन्दुस्तान, लातेहारबरवाडीह के चमरडीहा गांव में जिला परिषद से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। जिप सदस्य संतोषी कुमारी ने पूजा अर्चना के बाद शिलान्यास किया। ग्रामीणों में शिलापट्ट पर प्राक्कलित राशि न होने से भ्रम उत्पन्न हुआ। उन्होंने अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग की। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद थे।

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के खुरा पंचायत अंतर्गत चमरडीहा गांव में जिला परिषद से टेंडर के रविवार को पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जिप सदस्य संतोषी कुमारी ने पूजा अर्चना के बाद सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। शिलापट्ट पर प्राक्कलित राशि अंकित नही रहने से ग्रामीणों में भ्रम देखा गया। उन्हें सड़क निर्माण की प्राक्कलित राशि की जानकारी नही हो पाई है। ग्रामीणों ने गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराने की मांग अधिकारियों से की है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह,उपमुखिया सुनीता देवी, अजय चन्द्रवंशी आदि लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


