Latehar News: गोवा दुर्गा पूजा स्थान में पांच दिवसीय प्रातःकालीन योग शिविर शुरू
Latehar News: लातेहार के गोवा में सोमवार से पांच दिवसीय प्रातःकालीन योग शिविर शुरू हुआ। यह शिविर 31 अगस्त से 3 सितंबर तक सुबह 5 से 7 बजे तक चलेगा। पतंजलि योगपीठ के योग प्रशिक्षक घनश्याम योगी ने शिविर की शुरुआत की, जिसमें योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के गोवा स्थित दुर्गा पूजा स्थान में सोमवार से पांच दिवसीय प्रातःकालीन योग शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का आयोजन 31 अगस्त से 3 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए योग प्रशिक्षक घनश्याम योगी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ शिविर की शुरुआत की। पहले दिन प्रतिभागियों को यौगिक जॉगिंग के 15 अभ्यास, सूर्य नमस्कार के 12 अभ्यास तथा विभिन्न प्रकार के 13 आसनों का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा भस्त्रिका, कपालभांति, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, सिंहासन, हास्यासन एवं तालिवादन का अभ्यास कराया गया। शांतिपाठ के साथ प्रथम दिन के कार्यक्रम का समापन हुआ।
योग शिविर का संचालन कृष्ण प्रसाद साहू, विनोद प्रसाद, सुरेंद्र सिंह एवं राजेश सिंह के संरक्षण में किया जा रहा है। मौके पर पल्लवी कुमारी, साक्षी कुमारी, परिधि कुमारी, परी कुमारी, अर्चना कुमारी, बनारसी सिंह, प्रणव कुमार, सुनीता देवी, जानकी देवी, अंजनी कुमारी, प्रतीक कुमार ठाकुर, रितिक कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


