Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsIllegal Sand Mining Thrives Despite NGT Orders in Manika
मनिका में धड़ल्ले से की जा रही है अवैध बालू की ढुलाई

मनिका में धड़ल्ले से की जा रही है अवैध बालू की ढुलाई

संक्षेप:

मनिका क्षेत्र में अवैध बालू उठाव और ढुलाई का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। बालू माफिया एनजीटी के निर्देशों की अनदेखी कर खुलेआम बालू निकाल रहे हैं। प्रशासन ने रोकथाम के लिए कई प्रयास किए, लेकिन कोई...

Oct 09, 2025 03:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

मनिका प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू उठाव और ढुलाई का कारोबार इन दिनों जोरों पर है। एनजीटी के निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए बालू माफिया खुलेआम नदी घाटों से बालू निकाल रहे हैं। वहीं प्रखंड व पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर हर रात दर्जनों ट्रैक्टरों के जरिए बालू का स्टॉक अन्यत्र की जा रही है। अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा कई प्रयास किए गए, लेकिन बालू माफिया पर कोई असर नहीं पड़ा है। कई नदी घाटों में जाने वाले रास्तों पर ट्रेंच कटाई की कार्रवाई के बाद भी बालू का अवैध उठाव धड़ल्ले से जारी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के अनुसार, मनिका क्षेत्र के दोमुहान, भवराहा, जमुना, भटको, सेमरहट सहित कई नदियों से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शाम सात बजे के बाद इन इलाकों में बालू माफिया सक्रिय हो जाते हैं और सुबह तक ट्रैक्टरों की आवाजाही से क्षेत्र के लोगों में दुर्घटना के भय से सन्नाटा पसर जाता है। जानकारी के अनुसार बालू के अवैध खनन मे स्थानीय स्तर मनिका से लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत जान्हो, मतनाग, बरवैया , बंदुआ पल्हेया, जुंगुर,सिंजो ,भटको ,कोपे, नामूदाग सहित कई अन्य जगहो से भी बालू माफियाओ की सक्रियता देखी जाती है। इस संबंध में सीओ अमन कुमार ने बताया कि जांच कर कारवाई की जाएगी।