कोयल नदी से बालू का अवैध खनन फिर शुरू

कोयल नदी से बालू का अवैध खनन फिर शुरू

संक्षेप:

बरवाडीह के टिकुआ कोयल नदी से रात में अवैध बालू खनन फिर से शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से अवैध तरीके से बालू का उत्खनन हो रहा है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। सीओ लवकेश सिंह ने हाल ही में छापेमारी कर...

Sep 08, 2025 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के छेन्चा पंचायत अंतर्गत टिकुआ कोयल नदी से रात में बालू का अवैध खनन एक बार फिर शुरू हो गया है, लेकिन इस पर रोक लगाने के लिए ठोस कार्रवाई नही की जा रही है। खबरों के अनुसार उक्त नदी से बालू का तीन दिन से अवैध ढंग से बालू का उत्खनन होने की सूचना मिली है। उत्खनित उक्त अवैध बालू को टैक्टर से बरवाडीह की तरफ लाया जाता है। अवैध बालू ले जाते ट्रैक्टर की आवाज से रात में ग्रामीण परेशान हैं। बता दें कि बरवाडीह के सीओ लवकेश सिंह ने पुलिस बल के साथ पिछले दिन छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध बालू को जब्त किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुछ दिन के लिए बालू का अवैध खनन नदी से रुक गया था, लेकिन फिर से बालू का अवैध खनन कर उसे ठिकाने लगाया जा रहा है। अवैध बालू का कारोबार कर धंधेबाज लाखों के स्वामी बन रहे हैं। विभागीय अधिकारी इस तरफ से बेखबर हैं।