
मनिका में धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू उठाव, प्रशासन बेखबर
संक्षेप:
मनिका प्रखंड में अवैध बालू उठाव और ढुलाई का कारोबार जारी है। एनजीटी के निर्देशों के बावजूद बालू माफिया खुलेआम नदी घाटों से बालू निकाल रहे हैं। ट्रेंच कटाई के बाद भी यह अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं...
Fri, 10 Oct 2025 04:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
मनिका,प्रतिनिधि। मनिका प्रखंड में अवैध बालू उठाव और ढुलाई का कारोबार जोरों पर है। एनजीटी के निर्देशों और प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद बालू माफिया खुलेआम नदी घाटों से बालू निकाल रहे हैं। ट्रेंच कटाई के बावजूद यह अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। जानकारी के अनुसार, दोमुहान, भवराहा, जमुना, भटको, सेमरहट समेत कई नदी घाटों से हर रात कई ट्रैक्टरों के जरिए बालू की अवैध ढुलाई की जाती है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




