सिकनी के पास सुरंग बनाकर अवैध कोयला निकासी पर हुई कार्रवाई
लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र में सिकनी के पास अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने 11 सुरंगों का निरीक्षण किया और उन्हें बंद कर दिया। डीएमओं ने कहा कि जिले में अवैध उत्खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लातेहार, संवाददात। चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकनी के पास सुरंग बनाकर किए जा रहे अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ जिला खनन विभाग व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। खनन विभाग, सिकनी कोयला परियोजना प्रबंधन तथा चंदवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुल 11 स्थानों पर सुरंग बनाकर अवैध कोयला निकासी होते पाया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से सभी अवैध सुरंगों की डोजरिंग कर उनके मुहानों को बंद करा दिया। डीएमओं नदीम शफी ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसे मामलों पर आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की अवैध सुरंग खनन अत्यंत खतरनाक होती है। इसमें मीथेन समेत जहरीली गैसों के रिसाव, अचानक पानी घुसने तथा सुरंग धंसने से दबकर जान जाने का गंभीर खतरा बना रहता है। छापेमारी अभियान में खान निरीक्षक पद्मलोचन ओहदार, सिकनी कोयला परियोजना के प्रबंधक उमेश कुमार सिंह तथा सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह सहित सिकनी पुलिस पिकेट के सशस्त्र बल शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


