मोरवाई प्रतिबंधित वन क्षेत्र में अवैध बीड़ी पत्ता तोड़ाई शुरू
बरवाडीह के पीटीआर के मोरवाई पंचायत अंतर्गत प्रतिबंधित वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध बीड़ी पत्ता की तोड़ाई शुरू हो गई है। खुलेआम टूट रहे इस अवैध पत

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के पीटीआर के मोरवाई पंचायत अंतर्गत प्रतिबंधित वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध बीड़ी पत्ता की तोड़ाई शुरू हो गई है। खुलेआम टूट रहे इस अवैध पत्ता पर रोक लगाने के लिए वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। प्राप्त समाचार के अनुसार बीड़ी पत्ता माफिया इस वर्ष भी सक्रिय हो गए हैं। उक्त माफियाओं द्वारा मोरवाई के अलावे मंडल, सैदुप, ततहा, मेराल आदि वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोज अवैध बीड़ी पत्ता की तोड़ाई कराई जा रही है। उक्त अवैध पत्ते विभिन्न ग्रामीण इलाकों में ले जाया जा रहा है।
अवैध खलिहान में बीड़ी पत्ता को सुखाया भी जा रहा है। इसके बाद माफिया द्वारा वाहनों से उसे ठिकाने लगाए जाएंगे। लोगों का कहना है कि कई दिनों से अवैध ढंग से तोड़ाई कराई जा रही बीड़ी पत्ता के बारे में वन विभाग को सूचना भी है, लेकिन अभी कार्रवाई नहीं की जा रहा है। इधर, फॉरेस्टर रजनीश सिंह ने कहा कि अवैध बीड़ी पत्ता तोड़ाई की सूचना मिल रही है। इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


