भारत गैस एजेंसी आज से करेगी होम डिलीवरी, उपभोक्ताओं को राहत

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

चंदवा प्रखंड में रविवार से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा शुरू की जाएगी। उपभोक्ताओं को अब गैस सिलेंडर रिफिल कराने के लिए एजेंसी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ऑनलाइन बुकिंग करने पर गैस सिलेंडर सीधे घर पर पहुंचाया जाएगा, जिससे समय की बचत और भीड़ से राहत मिलेगी।

भारत गैस एजेंसी आज से करेगी होम डिलीवरी, उपभोक्ताओं को राहत

चंदवा, प्रतिनिधि। युद्ध संकट के कारण उत्पन्न पेट्रोलियम पदार्थों एवं घरेलू रसोई गैस की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। चंदवा प्रखंड में रविवार से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी जाएगी। श्री राम भारत गैस एजेंसी के अमित कुमार ने बताया कि अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर रिफिल कराने के लिए एजेंसी कार्यालय या गोदाम का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। नई व्यवस्था के तहत जो उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से गैस बुकिंग करेंगे, उन्हें उनके घर तक गैस सिलेंडर की डिलीवरी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से भी उपभोक्ता आसानी से गैस बुकिंग कर सकते हैं।

इससे उपभोक्ताओं को समय की बचत होगी और अनावश्यक भीड़ से भी राहत मिलेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक ऑनलाइन या हेल्पलाइन के जरिए बुकिंग करें, ताकि सेवा का सुचारू रूप से संचालन हो सके। इस पहल से खासकर ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। साथ ही गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और व्यवस्था भी बेहतर होगी, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।