बरवाडीह में चन्द्रवंशी समाज का होली मिलन समारोह आयोजित

Mar 03, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

बरवाडीह के रेलवे स्पोर्ट्स क्लब में अखिल भारतीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। गोपाल राजवंशी की अध्यक्षता में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और एकता पर जोर दिया। 21 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया और समाज की समस्याओं के समाधान के लिए मासिक बैठक करने का निर्णय लिया गया।

बरवाडीह में चन्द्रवंशी समाज का होली मिलन समारोह आयोजित

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के रेलवे स्पोर्ट्स क्लब में रविवार की देर शाम अखिल भारतीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर बैठक भी आयोजित की गई।अध्यक्षता गोपाल राजवंशी ने की। चन्द्रवंशी समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। समारोह में मुख्य अतिथि दिलीप चन्द्रवंशी, अजय चन्द्रवंशी, रंजीत कुमार राजू, प्रेम कुमार अधूरा आदि लोगो ने चन्द्रवंशी समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि चन्द्रवंशी के लोगो को किसी से कम नही समझना चाहिए । उन्हें अपनी ताकत का एहसास करना है। समाज को और मजबूत बनाने की जरूरत है।

21 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन करने और हर महीने समाज की बैठक करने का निर्णय लिया गया। ताकि समाज के लोगो की समस्याओं का समाधान तुरंत किया जा सके। संचालन प्रेम अधूरा ने किया। होली मिलन समारोह में उमेश चन्द्रवंशी, अनिल चन्द्रवंशी, बैजनाथ चन्द्रवंशी, बबलू चन्द्रवंशी, मन्ना चन्द्रवंशी,राजेश कुमार, संतोष चंद्रा,संजय कुमार,प्रवीण कुमार,सुनील कुमार, विनोद कुमार चन्द्रवंशी सहित काफी संख्या में चन्द्रवंशी के लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।