महेश सिंह की जीत जनता और कार्यकर्ताओं की जीत: मुरली प्रसाद

Feb 28, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने महेश सिंह की नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत नगरवासियों के विश्वास और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। महेश सिंह के नेतृत्व में विकास की नई धारा बहेगी और मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा।

महेश सिंह की जीत जनता और कार्यकर्ताओं की जीत: मुरली प्रसाद

लातेहार,संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी ,लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर महेश सिंह की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जनता और समर्पित कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि नगरवासियों के विश्वास और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। श्री प्रसाद ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के आगमन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का संचार हुआ था। उनके समर्थन और मार्गदर्शन से ही जीत उसी दिन लगभग सुनिश्चित हो गई थी। उन्होंने कहा कि महेश सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की नई धारा बहेगी।

सड़क, पानी, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। मुरली प्रसाद ने विश्वास जताया कि महेश सिंह नगर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। अंत में उन्होंने सभी नगरवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस जीत की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।