रामनवमी और हनुमान जयंती मनाने को लेकर ग्राम पोखरीखूर्द के सनातनियों की बैठक बिनोद यादव बने समिति के अध्यक्ष

Mar 02, 2026 11:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

ग्राम पोखरीखूर्द में रामनवमी और हनुमान जयंती मनाने के लिए एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह ने की। बैठक में रामनवमी पूजा और हनुमान जयंती के आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया। आगामी 19 मार्च को हिंदू नववर्ष और रामनवमी का उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।

रामनवमी और हनुमान जयंती मनाने को लेकर ग्राम पोखरीखूर्द के सनातनियों की बैठक  बिनोद यादव बने समिति के अध्यक्ष

बेतला प्रतिनिधि । रामनवमी और हनुमान जयंती मनाने को लेकर ग्राम पोखरीखूर्द शिव मंदिर के प्रांगण में सोमवार को सनातनियों की बैठक हुई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह ने की। इसमें आम सहमति से रामनवमी पूजा सह हनुमान जयंती आयोजन समिति का गठन किया गया। वहीं सर्वसम्मति से नवगठित समिति के बिनोद यादव अध्यक्ष,अवध सिंह उपाध्यक्ष, कमलेश यादव सचिव,बीरेंद्र सिंह सह सचिव, अनिल प्रसाद कोषाध्यक्ष,अखिलेश यादव उप कोषाध्यक्ष, सखीचंद प्रसाद और संचालक,जवाहर यादव,कामता राम,श्रवण सिंह ,रामजी महतो आदि कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।संपन्न बैठक में आगामी 19 मार्च (गुरुवार) को हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 (रौद्र) और रामनवमी पूजा का उत्सव काफी धूमधाम से मनाने तथा दो अप्रैल को हनुमान जयंती पर पोखरीखूर्द में दोगोला मुकाबला आयोजन करने का निर्णय लिया गया।बैठक

में अधिक संख्या में सनातनी परिवार के लोग शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।