
हिंडाल्को ने विद्यार्थियों को दिया स्वास्थ्य व सुरक्षा जागरुकता का संदेश
हिंडाल्को की सीएसआर टीम ने चकला कोल माइंस के सहयोग से श्री श्री मां उग्रतारा उच्च विद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य परीक्षण और यातायात नियमों की जानकारी प्राप्त की। इस पहल से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ा और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को पूरा करने में मदद मिली।
चंदवा, प्रतिनिधि। हिंडाल्को की सीएसआर टीम द्वारा चकला कोल माइंस के सौजन्य से शुक्रवार को श्री श्री मां उग्रतारा उच्च विद्यालय, नगर परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों की विशेष टीम ने सैकड़ों विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सामान्य जांच के साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, आंखों व त्वचा संबंधी समस्याओं की विस्तृत जांच की गई। कई जरूरतमंद विद्यार्थियों को मौके पर ही मुफ्त दवा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य परीक्षण से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से क्षेत्र में नियमित स्वास्थ्य सेवाओं की कमी काफी हद तक पूरी होती है।

सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन का महत्व समझाया। हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग के खतरे तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में सीएसआर टीम के मो. अशफाक, कंचन कुमारी, उत्तम कुमार, प्रभात कुमार के अलाव विद्यालय के शिक्षक राम रंजन शर्मा, गौतम दुबे, नाजिश खान, विजेंद्र उरांव, फौजिया प्रवीन, सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाकर उन्हें स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में प्रेरित करना रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


