कार्य मुक्त किए जाने के बाद टीपीएफ कर्मी लक्ष्मण नागेसिया की हार्ट अटैक से मौत, गांव में शोक

Apr 04, 2026 01:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

महुआडांड़ के ग्राम तिसिया निवासी लक्ष्मण नागेसिया की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे टीपीएफ के रूप में कार्यरत थे और हाल ही में कार्य से मुक्त किए गए थे, जिससे वे मानसिक तनाव में थे। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और इलाज के बावजूद उनकी मौत हो गई। प्रशासन से मुआवजे की मांग की जा रही है।

कार्य मुक्त किए जाने के बाद टीपीएफ कर्मी लक्ष्मण नागेसिया की हार्ट अटैक से मौत,  गांव में शोक

महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत ग्राम तिसिया निवासी लक्ष्मण नागेसिया की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे टीपीएफ के रूप में कार्यरत थे और सीआरएस 15 बीसी-6 बारेसाढ़ जंगल में अपनी सेवा दे रहे थे। बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्हें कार्य से मुक्त कर दिया गया था, जिसके बाद वे मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा तत्काल इलाज की कोशिश की गई, लेकिन हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लक्ष्मण नागेसिया मेहनती और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।

उनके अचानक निधन से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में उनके निधन के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।