बालूमाथ में 50 बच्चों की हुई इको कार्डियोग्राफी जांच
बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। श्रीसत्य साईं संजीवनी अस्पताल की टीम ने 50 बच्चों की इको कार्डियोगॉफी जांच की। इससे बच्चों में हृदय संबंधी बीमारियों की पहचान कर उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।

बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीसत्य साईं संजीवनी अस्पताल की टीम ने करीब 50 बच्चों की इको कार्डियोगॉफी जांच की गई। जांच के माध्यम से बच्चों के हृदय संबंधी संभावित बीमारियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर इलाज संभव हो पाता है। कार्यक्रम में चिकित्सक साईं गणेश,गौरव दत्त, प्रतिमा उरांव,अबीर कुमार,अशोक कुमार और सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे। वहीं एएनएम लक्ष्मी प्रिया और गुरु बारी सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत समय समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर बच्चों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


