बालूमाथ में रविदास जयंती को लेकर तैयारियां पूरी, आज होगा भव्य आयोजन

Jan 31, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

बालूमाथ के अंबेडकर नगर में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। रविदास समाज के अध्यक्ष गोपाल राम ने सभी को कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है, जहाँ लोग गुरु जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेंगे।

बालूमाथ में रविदास जयंती को लेकर तैयारियां पूरी, आज होगा भव्य आयोजन

बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर नगर में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। जयंती समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए रविदास समाज के प्रखंड अध्यक्ष गोपाल राम ने बताया कि गुरु रविदास जी की जयंती समारोह में समाज के लोग उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेंगे। रविदास समाज के प्रखंड अध्यक्ष गोपाल राम ने स्थानीय लोगों सहित अन्य समाज के लोगों से भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।