आरपीएस स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, छात्रों ने प्रस्तुत किए अभिनव मॉडल

Mar 02, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

महुआडांड़ के आर.पी.एस. आवासीय पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। एसडीएम बिपिन कुमार दुबे ने उद्घाटन किया। छात्रों ने भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। एसडीएम ने शैक्षणिक आयोजनों की सराहना की, जो विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारते हैं।

आरपीएस स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन,  छात्रों ने प्रस्तुत किए अभिनव मॉडल

महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत रामपुर में स्थित आर.पी.एस.आवासीय पब्लिक स्कूल महुआडांड़ में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम बिपिन कुमार दुबे एवं एवं विशिष्ट अतिथि बीडीओ संतोष बैठा, जिला परिषद स्टेला नगेसिया, रामनरेश ठाकुर, मनीना कुजूर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। कार्यक्रम में अतिथियों को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान से संबंधित कई वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने ट्रैफिक लाइट, इंद्रिय अंग, ज्वालामुखी,जल शुद्धिकरण, पर्यावरण संरक्षण आदि के उपयोग तथा विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित मॉडल के माध्यम से अपनी समझ और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

जिसमें विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर एसडीएम ने विद्यालय की सराहना करते हुए अपने संबोधन में कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें प्रयोग और नवाचार की दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संस्थापक ओम प्रकाश ने आए हुए अतिथियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निदेशक सत्यानंद वर्मा , बीरेंद्र कुमार सिंह , सूचित कुमार , प्रधानाध्यापक अरविंद बेक , चन्दन कुमार , असरिता ,दीपिका एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम भूमिका रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।