डॉ अंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा 14 अप्रैल को

Apr 05, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

बेतला में 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाने के लिए अंबेडकर विचार मंच द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के पूर्व डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है।

डॉ अंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा 14 अप्रैल को

बेतला, प्रतिनिधि। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर विचार मंच बेतला की बैनर तले भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।जानकारी मंच के रघुनंदन राम रवि ने दी।श्रीरवि ने यह भी कहा कि डॉ अंबेडकर के अनुयाइयों द्वारा शोभायात्रा के पूर्व उनकी प्रतिमा-तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा।वहीं विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी।इधर अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।