तंबोली में भव्य कलश यात्रा संपन्न, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

Mar 09, 2026 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

महुआडांड़ के तंबोली क्षेत्र में रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर शामिल हुईं। यात्रा के दौरान भक्ति गीत गाए गए और आकर्षक धार्मिक झांकियां निकाली गईं। आयोजन में प्रमुख समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।

तंबोली में भव्य कलश यात्रा संपन्न,  सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ के तंबोली क्षेत्र में रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुईं। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। यात्रा के दौरान भक्ति गीत और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पहुंची। जहां विधिवत पूजा-अर्चना और कलश स्थापना की गई। इसके बाद अखंड कीर्तन और धार्मिक प्रवचन का आयोजन हुआ। यात्रा के दौरान आकर्षक धार्मिक झांकियां भी निकाली गईं,जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभाष सिंह, आयोजन कमेटी के सदस्य समेत दर्जनों समाजसेवी और ग्रामीण मौजूद रहे।

जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।