कलश यात्रा से शुरू हुआ विराट हिंदू सम्मेलन, चंदवा में दिखी आस्था और उत्साह की झलक
चंदवा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि चतरा सांसद कालीचरण सिंह और आरएसएस के राकेश लाल ने हिंदू एकता और संस्कृति की रक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम में भव्य कलश यात्रा और हवन का आयोजन हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

चंदवा, प्रतिनिधि। स्थानीय हाई स्कूल खेल स्टेडियम में रविवार को सकल हिंदू समाज के बैनर तले विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, आरएसएस के सामाजिक सद्भाव प्रमुख राकेश लाल तथा हिंदूवादी नेता भैरव सिंह मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बुध बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। गाजे-बाजे और जय श्रीराम तथा वीर बजरंगबली के जयघोष् के साथ निकली ,इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं।
श्रद्धालु स्थानीय देवता स्थल तक पहुंचे और वहां से जल लेकर खेल स्टेडियम परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल लौटे। यहां आचार्य के सानिध्य में विधि-विधान के साथ हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद अतिथियों ने मां भारती की आरती उतारी गई। बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए आरएसएस के राकेश लाल ने कहा कि एक अकेला हिंदू भी समाज में परिवर्तन लाने के लिए पर्याप्त होता है। उन्होंने महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई का उदाहरण देते हुए कहा कि जब हिंदू शक्ति एकजुट होती है, तो विरोधी शक्तियां स्वतः परास्त हो जाती हैं। उन्होंने परिवार में बच्चों को धर्म, संस्कार और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने पर जोर दिया तथा लव जिहाद, परिवार विघटन, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी विचार रखे। हिंदूवादी नेता भैरव सिंह ने कहा कि समाज को संगठित होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करनी होगी। उन्होंने माता-पिता को ईश्वर के समान बताते हुए बच्चों को रानी लक्ष्मीबाई और वीरों की प्रेरणादायक कहानियां सुनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव, रमेश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, मनीष कुमार उर्फ चांदो, धनेश प्रसाद, चंद्रभूषण केसरी, दीपक निषाद , आशीष सिंह, वीरेंद्र साहू, अजय प्रसाद साहू, राजेश राम सहित कई कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


