Latehar News: विश्वकर्मा पूजा पर कुटमू में भक्ति जागरण 17 को
हिन्दुस्तान, लातेहार
Latehar News: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितंबर को ग्राम कुटमू में भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें पलामू प्रमंडल के प्रसिद्ध व्यास बचन राम अपनी टीम के साथ श्रद्धालुओं को मनोरंजन देंगे। पूजा समिति के अध्यक्ष दयानंद मिस्त्री ने सभी से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर ग्राम कुटमू में आगामी 17 सितंबर (गुरुवार) की शाम भक्ति जागरण का भव्य आयोजन किया गया है।इसमें पलामू प्रमंडल के प्रसिद्ध व्यास बचन राम अपनी कलाकार टीम के साथ श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे।जानकारी पूजा समिति के अध्यक्ष दयानंद मिस्त्री ने दी।वहीं अध्यक्ष दयानंद ने 17 सितंबर की शाम कुटमू में आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम का लाभ उठाने की सभी लोगों से अपील की है।

