Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsGovernment Rice Procurement in Latehar 234 Farmers Sell 13 000 Quintals
चार लैंपस में बिना सीसीटीवी कैमरे के हो रही धान की खरीदारी

चार लैंपस में बिना सीसीटीवी कैमरे के हो रही धान की खरीदारी

संक्षेप:

लातेहार में 15 दिसंबर के बाद धान की सरकारी खरीद तेज़ी से जारी है। जिले के 26 लैंपसों में किसानों से धान खरीदा जा रहा है। 234 किसानों ने 13 हजार क्विंटल धान बेचा और 93 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। सीसीटीवी और बिजली की कमी पर प्रशासन ने सुधार के निर्देश दिए हैं।

Dec 20, 2025 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार, प्रतिनिधि। जिले में धान की सरकारी खरीद 15 दिसंबर के बाद से तेज़ी से जारी है। सरयू लैंपस को छोड़कर जिले के सभी 26 लैंपसों में किसानों से धान की खरीदारी की जा रही है। अब तक 234 किसानों ने विभिन्न लैंपसों में लगभग 13 हजार क्विंटल धान की बिक्री की है। इसके एवज में 62 किसानों को करीब 93 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है, जिससे किसानों को काफी राहत मिली है। विभागीय जानकारी के अनुसार, धान बिक्री के लिए जिले के 1606 पंजीकृत किसानों को लैंपस में धान जमा करने हेतु एसएमएस भेजा जा चुका है।

जिले में कुल 5027 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से अधिक किसानों को खरीद प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न प्रखंडों में पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लैंपसों का पूर्व उद्घाटन कर खरीद प्रक्रिया की शुरुआत की गई, ताकि किसानों में विश्वास का माहौल बने और वे बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच सकें। हालांकि, धान खरीद व्यवस्था में कुछ कमियां भी सामने आई हैं। जिले के 5 से 6 लैंपसों में अब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जा सके हैं, जिससे पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सरवन राम ने बताया कि जिन लैंपसों में अभी तक सीसीटीवी कैमरा और बिजली कनेक्शन की सुविधा नहीं है, वहां शीघ्र व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी लैंपसों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डीएसओ ने यह भी स्पष्ट किया कि धान की खरीदारी लगातार तेज़ी से की जा रही है और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक किसान सरकारी दर पर धान बेच सकें और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;