Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsGovernment Outreach Program in Latehar Key Services and Solutions Offered
नगर पंचायत क्षेत्र के तीन वार्ड में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

नगर पंचायत क्षेत्र के तीन वार्ड में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

संक्षेप:

लातेहार में सोमेश्वर मंदिर, डुरुआ के पास 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह और अन्य अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। लोगों को कई समस्याओं का समाधान मिला और सरकारी लाभ प्राप्त करने की प्रेरणा दी गई।

Nov 24, 2025 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या चार, पांच और छह के लिए सोमेश्वर मंदिर,डुरुआ के पास आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, सीओ नंदकुमार राम, नगर प्रशासक राजीव रंजन मुख्य और भाजपा नेता आनंद सिंह रूप से मौजूद थे। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और का लाभ विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगा कर दिया गया। कई जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। इसके अलावा परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया। मौके पर नगर प्रशासक राजीव कुमार ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील लोगों से की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आम जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए हैं। सीओ नंदकुमार राम ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचना और उन्हें सशक्त बनाना है। विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह ने कहा कि लोगों को इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए, चाहे वह वृद्धावस्था पेंशन हो, विधवा पेंशन हो, छात्रवृत्ति हो, या फिर कृषि से संबंधित योजनाएं हों । मौके पर कई लोगों ने अपनी समस्याओं का समाधान पाया और विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन भी किया। मौके पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, जया लक्ष्मी भगत, रणधीर कपूर, संतोष सिंह आदि मौजूद थे।