Latehar News: जेनरेटर चोरी के मामले मे एक नाबालिक समेत तीन गिरफ्तार
Latehar News: लातेहार के भुसूर गांव में निर्माणाधीन खेल स्टेडियम से एक जेनरेटर की चोरी हो गई। सदर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने छापामारी कर एक नाबालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। चोरी किए गए जेनरेटर को आरोपी के घर से बरामद किया गया है।

Latehar News: लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के भुसूर गांव मे निर्माणाधीन खेल स्टेडियम परिसर से गत दिनो एक जेनरेटर की चोरी कर ली गई थी। इस मामले मे सदर थाना मे अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले मे पुलिस ने छापामारी कर एक नाबालिक समेत तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध मे प्रभारी थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता ने बताया कि चोरी की घटना में शामिल जितेंद्र कुमार राम करमाही जालिम, संदीप लोहरा होसिर पतरातू व एक नाबालिक शामिल है। श्री गुप्ता ने बताया कि चोरी की जेनरेटर जितेंद्र कुमार राम के घर से बरामद किया गया है,उन्होंने बताया कि इस चोरी की घटना मे शामिल अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


