गारू में दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
गारू प्रखंड के थाना परिसर में आगामी दशहरा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी ने पूजा समितियों को शांति से पर्व मनाने के दिशा-निर्देश दिए। लाइसेंस लेने, डीजे पर...

गारू,प्रतिनिधि। आगामी दशहरा पूजा को लेकर गारू प्रखंड के थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पारसमणी एवं अंचलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में गारू, कबरी, कोटाम, देवी मंडप समेत विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में प्रशासन ने दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। पूजा समितियों को पूजा आयोजन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत लाइसेंस लेने की हिदायत दी गई। साथ ही डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए कहा गया कि केवल साउंड बॉक्स, चोगा आदि का ही प्रयोग किया जा सकता है।
भड़काऊ गीतों पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश दिया गया। बैठक में शिवशंकर सिंह, मिथलेश कुमार, विजय प्रसाद, मोहनलाल उरांव, अनूप कश्यप, पवन कुमार, मंगल उरांव, रमेश प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, अखिलेश यादव, सूर्यदेव प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




