इंधन की कीमतें बढ़ने के अफवाहों के बीच देर रात पेट्रोल पंपों में बढ़ी भीड़

Mar 09, 2026 02:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

लातेहार में पेट्रोल और डीजल के लिए अचानक भीड़ बढ़ गई है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण कीमतों में वृद्धि की अफवाहों ने लोगों को पेट्रोल पंपों पर इकट्ठा कर दिया है। एसडीओ ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन लेने की अपील की है।

इंधन की कीमतें बढ़ने के अफवाहों के बीच देर रात पेट्रोल पंपों में बढ़ी भीड़

लातेहार,प्रतिनिधि। शहर के तकरीबन सभी पेट्रोल पंपों मे इंधन लेने वालों की संख्‍या अचानक बढ़ गयी है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध को भारत में पेट्रोल व डीजल की मूल्‍यों में वृद्धि होने अफवाह पूरे क्षेत्र मे फैली है। इसी कारण वाहन चालक पेट्रोल पंपों में ला कर तेल रहे हैं। कई लोगों को तो वाहनों के अलावा गैलनों में भी पेट्रोल-डीजल भरवाते देखा जा रहा है। इस पर एसडीओ अजय कुमार रजक ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

उन्‍होने अधिक गैलनों में भारती मात्रा में पेट्रोल और डीजल का संग्रह क रने वालों को सख्‍त चेतावनी दी है और कहा कि जमाखोरी नहीं करे। जितनी जरूरत हो उसके अनसार ही इंधर लें। जानकारी के अनुसार होली के कारण कई पेट्रोल पंप में इंधन नहीं पहुंचने के कारण कुछ पेट्रोल पंपों में इंधन की कमी हो गयी थी। लोगों ने इसे अमेरिका-इजरायल-इरान युद्ध से जोड़ कर देखा, हालांकि वर्तमान समय में इंधन की आपूर्ति सामान्‍य हो गयी है। फोटो- 13- रविवार की देर रात पेट्रोल पंपों में बढ़ी भीड़

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।