बाइक दुर्घटना में चार घायल, तीन की हालत गंभीर, रिम्स रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

बालूमाथ, मंगलवार को टोटीहेशला गांव के पास एक बाइक दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में उगदेव गंझू, पूजा कुमारी, अंकित कुमार और संतोषी कुमारी शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ गंभीर घायलों को रांची रेफर किया गया।

बाइक दुर्घटना में चार घायल, तीन की हालत गंभीर, रिम्स रेफर

बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के टोटीहेशला गांव के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक बाइक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बरवाडीह गांव निवासी उगदेव गंझू , पूजा कुमारी ,अंकित कुमार और संतोषी कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों एक ही बाइक पर सवार होकर जबड़ा गांव से अपने घर बरवाडीह लौट रहे थे। इसी दौरान टोटीहेशला के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई,जिससे सभी बाइक में सवार लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहां चिकित्सक अशोक कुमार एवं अलीशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों के सर,पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। हालत नाजुक देखते हुए उगदेव गंझू,अंकित कुमार और संतोषी कुमारी को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।