कुरो मोड़ के पास कार-ऑटो की टक्कर में चार घायल, कार सवार फरार
महुआडांड़ में सोमवार की शाम कुरो मोड़ के पास अर्टिगा कार और ऑटो के बीच टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में ऑटो चालक और अन्य सवार शामिल हैं। टक्कर के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। अर्टिगा कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुरो मोड़ के समीप सोमवार की शाम लगभग चार बजे अर्टिगा कार और ऑटो के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में ऑटो चालक सहित सभी सवार शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार डालटनगंज की अर्टिगा कार छत्तीसगढ जा रही थी,इसी दौरान कुरो मोड़ के समीप ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मोहन लोहारा (50 वर्ष, परहा टोली), संजना गिद्ध (18 वर्ष) कुरो कला,, प्रतिमा कुजूर,कुरो कला और टेंपू चालक अनिल घासी परहाटोली के रूप में की गई है।
घायल में संजना गिद्ध काफी गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद अर्टिगा कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन वे मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार वाहन और उसके सवारों की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


