ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लातेहारअरविंद के चार करीबी लोग हिरासत में!

अरविंद के चार करीबी लोग हिरासत में!

माओवादियों के शीर्ष नेता अरविंद की मौत के बाद एक केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा लातेहार में सैक मेंबर समेत चार लोगों को हिरासत में लेने की चर्चा...

अरविंद के चार करीबी लोग हिरासत में!
हिन्दुस्तान टीम,लातेहारFri, 23 Mar 2018 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

माओवादियों के शीर्ष नेता अरविंद की मौत के बाद एक केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा लातेहार में सैक मेंबर समेत चार लोगों को हिरासत में लेने की चर्चा है।

जानकारी के अनुसार अरविंद के मौत के बाद उसके परिजनों को अरविंद के शव तक ले जाने के लिए माओवादी समर्थक सक्रीय थे। जिस पर एजेंसी की पैनी नजर थी। बुढ़ा पहाड़ से सटे थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर एक सैक मेंबर, जो जहानाबाद का रहने वाला था और अरविंद का काफी करीबी था उसे हिरासत में लिये जाने की चर्चा है। चर्चा है कि अरविंद का खास खबरी जो बलरामपुर का रहने वाला था उसे भी पकड़ा गया है। वहीं अरविंद का इलाज कर रहे ग्रामीण चिकित्सक व एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में ली गयी।सूत्रों के अनुसार अरविंद के परिजन जो उनके शव को लेने आए थे, उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। चर्चा है कि माओवादी संगठन ने बैठक कर अरविंद के शव को बुढ़ा पहाड़ पर ही जला दिया है।

वहीं अरविंद की मौत की पुष्टि करते हुए एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि बुढ़ा पहाड़ पर माओवादियों के खिलाफ अभियान को तेज किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें