पीसीसी पथ-निर्माण की दो योजनाओं की विधायक ने रखी आधारशिला

Dec 07, 2025 05:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

बेतला के मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने जल संसाधन विभाग लातेहार के तहत दो पीसीसी पथ निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। केचकी ग्राम में 45 लाख रु की लागत से और लात ग्राम में 29 लाख रु की लागत से पथ निर्माण किया जाएगा। विधायक ने बताया कि यह कार्य जनहित में है और इससे लोगों को यात्रा में सुविधा होगी।

पीसीसी पथ-निर्माण की दो योजनाओं की विधायक ने रखी आधारशिला

बेतला, प्रतिनिधि। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने जल संसाधन विभाग लातेहार के तहत टेंडर से होने वाले दो पीसीसी पथ निर्माण कार्य की रविवार को आधारशिला रखी। इनमें 45 लाख रु की लागत से केचकी ग्राम में पीडब्ल्यूडी रोड कुटी टोला मोड़ से रेलवे स्टेशन तक तथा 29 लाख रु की लागत से लात ग्राम में गोरा सिंह के घर से खैराही टोला आंगनबाड़ी केंद्र तक पीसीसी पथ निर्माण शामिल है। मौके पर विधायक ने कहा कि जनहित के कार्यों के प्रति राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर है।पथ-निर्माण कार्य पूरा से लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। वहीं मौजूद संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया।इस

दौरान केचकी ग्राम प्रधान विजयमल सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह,कांग्रेस के नसीम अंसारी, तेतर यादव,अनिल सिंह,प्रिंस गुप्ता, समशूल अंसारी, बुद्धदेव सिंह,संजय सिंह, जयप्रकाश रजक,पूनम देबी, संवेदक शशि प्रसाद समेत अधिक संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;